अष्टावकृ गीतावाणी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अष्टावकृ गीतावाणी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, नवंबर 15, 2011

अष्टावकृ गीतावाणी ध्वनि स्वरूप - 6


अष्टावक्र उवाच - यथातथोपदेशेन कृतार्थः सत्त्वबुद्धिमान । आजीवमपि जिज्ञासुः परस्तत्र विमुह्यति । 15-1
 अष्टावक्र बोले - सात्विक बुद्धि से । युक्त मनुष्य । साधारण प्रकार के उपदेश से भी कृतकृत्य ( मुक्त ) हो जाता है । परन्तु ऐसा न होने पर । आजीवन जिज्ञासु होने पर भी । परबृह्म का । यथार्थ ज्ञान नहीं होता है । 1 
मोक्षो विषयवैरस्यं बन्धो वैषयिको रसः । एतावदेव विज्ञानं यथेच्छसि तथा कुरु । 15-2 
विषयों से उदासीन होना । मोक्ष है । और विषयों में रस लेना । बंधन है । ऐसा जानकर । तुम्हारी जैसी इच्छा हो । वैसा ही करो । 2 
वाग्मिप्राज्ञामहोद्योगं जनं मूकजडालसं । करोति तत्त्वबोधोऽयमतस्त्यक्तो बुभुक्षभिः । 15-3
वाणी । बुद्धि । और कर्मों से । महान कार्य करने वाले । मनुष्यों को तत्त्व ज्ञान शांत । स्तब्ध । और कर्म न करने वाला । बना देता है । अतः सुख की इच्छा रखने वाले । इसका त्याग कर देते हैं । 3 
न त्वं देहो न ते देहो भोक्ता कर्ता न वा भवान । चिद्रूपोऽसि सदा साक्षी निरपेक्षः सुखं चर । 15-4 
न तुम शरीर हो । और न यह शरीर । तुम्हारा है । न ही तुम । भोगने वाले । अथवा करने वाले हो । तुम चैतन्य रूप हो । शाश्वत साक्षी हो । इच्छा रहित हो । अतः सुखपूर्वक रहो । 4  
इस वाणी को सुनने के लिये नीचे बने नीले रंग के प्लेयर के प्ले > निशान पर क्लिक करें । और लगभग 3-4 सेकेंड का इंतजार करें । गीता वाणी सुनने में आपके इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड पर उसकी स्पष्टता निर्भर है । और कम्प्यूटर के स्पीकर की ध्वनि क्षमता पर भी । प्रत्येक वाणी 1 घण्टे से भी अधिक की है ।



अष्टावकृ गीतावाणी ध्वनि स्वरूप - 5


रागद्वेषौ मनोधर्मौ न मनस्ते कदाचन । निर्विकल्पोऽसि बोधात्मा निर्विकारः सुखं चर । 15-5 
राग ( प्रियता ) और द्वेष ( अप्रियता ) मन के धर्म हैं । और तुम किसी भी प्रकार से मन नहीं हो ।  तुम कामना रहित हो । ज्ञान स्वरुप हो । विकार रहित हो । अतः सुखपूर्वक रहो । 5
सर्वभूतेषु चात्मानं सर्वभूतानि चात्मनि । विज्ञाय निरहंकारो निर्ममस्त्वं सुखी भव । 15-6 
समस्त प्राणियों को । स्वयं में । और स्वयं को । सभी प्राणियों में । स्थित जानकर । अहंकार और आसक्ति से । रहित होकर । तुम सुखी हो जाओ । 6 
विश्वं स्फुरति यत्रेदं तरंगा इव सागरे । तत्त्वमेव न सन्देहश्चिन्मूर्ते विज्वरो भव । 15-7 
इस विश्व की उत्पत्ति । तुमसे । उसी प्रकार होती है । जैसे कि समुद्र से । लहरों की । इसमें संदेह नहीं है । तुम चैतन्य स्वरुप हो । अतः चिंता रहित हो जाओ । 7  
श्रद्धस्व तात श्रद्धस्व नात्र मोऽहं कुरुष्व भोः । ज्ञानस्वरूपो भगवानात्मा त्वं प्रकृतेः परः । 15-8 
हे प्रिय ! इस अनुभव पर । निष्ठा रखो । इस पर । श्रद्धा रखो । इस अनुभव की सत्यता के । सम्बन्ध में मोहित मत हो । तुम ज्ञान स्वरुप हो । तुम प्रकृति से परे । और आत्म स्वरुप भगवान हो । 8  
गुणैः संवेष्टितो देहस्तिष्ठत्यायाति याति च । आत्मा न गंता नागंता किमेनमनुशोचसि । 15-9 
गुणों से निर्मित । यह शरीर स्थिति । जन्म और मरण को प्राप्त होता है । आत्मा न आती है । और न ही जाती है । अतः तुम क्यों शोक करते हो । 9
इस वाणी को सुनने के लिये नीचे बने नीले रंग के प्लेयर के प्ले > निशान पर क्लिक करें । और लगभग 3-4 सेकेंड का इंतजार करें । गीता वाणी सुनने में आपके इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड पर उसकी स्पष्टता निर्भर है । और कम्प्यूटर के स्पीकर की ध्वनि क्षमता पर भी । प्रत्येक वाणी 1 घण्टे से भी अधिक की है ।



अष्टावकृ गीतावाणी ध्वनि स्वरूप - 4


देहस्तिष्ठतु कल्पान्तं गच्छत्वद्यैव वा पुनः । क्व वृद्धिः क्व च वा हानिस्तव चिन्मात्ररूपिणः । 15-10 
यह शरीर । सृष्टि के अंत तक रहे । अथवा । आज ही । नाश को प्राप्त हो जाये । तुम तो चैतन्य स्वरुप हो ।  इससे तुम्हारी क्या हानि या लाभ है । 10  
त्वय्यनंतमहांभोधौ विश्ववीचिः स्वभावतः । उदेतु वास्तमायातु न ते वृद्धिर्न वा क्षतिः । 15-11 
अनंत महासमुद्र रूप तुम में । लहर रूप । यह विश्व । स्वभाव से ही । उदय और अस्त । को प्राप्त होता है । इसमें तुम्हारी । क्या वृद्धि या क्षति है । 11 
तात चिन्मात्ररूपोऽसि न ते भिन्नमिदं जगत । अतः कस्य कथं कुत्र हेयोपादेयकल्पना । 15-12 
हे प्रिय ! तुम केवल चैतन्य रूप हो । और यह विश्व । तुमसे अलग नहीं है । अतः किसी की किसी से । श्रेष्ठता या निम्नता । की कल्पना । किस प्रकार की जा सकती है । 12
 एकस्मिन्नव्यये शान्ते चिदाकाशेऽमले त्वयि । कुतो जन्म कुतो कर्म कुतोऽहंकार एव च । 15-13 
इस अव्यय । शांत । चैतन्य । निर्मल आकाश में । तुम अकेले ही हो । अतः तुममें जन्म । कर्म और अहंकार की कल्पना किस प्रकार की जा सकती है । 13 
इस वाणी को सुनने के लिये नीचे बने नीले रंग के प्लेयर के प्ले > निशान पर क्लिक करें । और लगभग 3-4 सेकेंड का इंतजार करें । गीता वाणी सुनने में आपके इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड पर उसकी स्पष्टता निर्भर है । और कम्प्यूटर के स्पीकर की ध्वनि क्षमता पर भी । प्रत्येक वाणी 1 घण्टे से भी अधिक की है ।



अष्टावकृ गीतावाणी ध्वनि स्वरूप - 3


यत्त्वं पश्यसि तत्रैकस्त्वमेव प्रतिभाससे । किं पृथक भासते स्वर्णात कटकांगदनूपुरम । 15-14 
तुम एक होते हुए भी । अनेक रूप में । प्रतिबिंबित होकर । दिखाई देते हो । क्या स्वर्ण कंगन । बाज़ूबन्द और पायल से अलग दिखाई देता है । 14
अयं सोऽहमयं नाहं विभागमिति संत्यज । सर्वमात्मेति निश्चित्य निःसङ्कल्पः सुखी भव । 15-15 
यह मैं हूँ । और यह मैं नहीं हूँ । इस प्रकार के भेद को त्याग दो । सब कुछ आत्मस्वरूप तुम ही हो । ऐसा निश्चय करके । और कोई संकल्प न करते हुए । सुखी हो जाओ । 15 
तवैवाज्ञानतो विश्वं त्वमेकः परमार्थतः । त्वत्तोऽन्यो नास्ति संसारी नासंसारी च कश्चन । 15-16 
अज्ञानवश तुम ही । यह विश्व हो । पर ज्ञान दृष्टि से । देखने पर । केवल एक तुम ही हो । तुमसे अलग कोई । दूसरा संसारी । या असंसारी । किसी भी प्रकार से नहीं है । 16 
भ्रान्तिमात्रमिदं विश्वं न किंचिदिति निश्चयी । निर्वासनः स्फूर्तिमात्रो न किंचिदिव शाम्यति । 15-17 
यह विश्व केवल भृम ( स्वप्न की तरह असत्य ) है । और कुछ भी नहीं । ऐसा निश्चय करो । इच्छा और चेष्टा रहित हुए । बिना कोई भी । शांति को प्राप्त नहीं होता है । 17
एक एव भवांभोधावासीदस्ति भविष्यति । न ते बन्धोऽस्ति मोक्षो वा कृत्यकृत्यः सुखं चर । 15-18 
एक ही भवसागर ( सत्य ) था । है । और रहेगा । तुममें न मोक्ष है । और न बंधन । आप्त काम होकर सुख से विचरण करो । 18 
इस वाणी को सुनने के लिये नीचे बने नीले रंग के प्लेयर के प्ले > निशान पर क्लिक करें । और लगभग 3-4 सेकेंड का इंतजार करें । गीता वाणी सुनने में आपके इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड पर उसकी स्पष्टता निर्भर है । और कम्प्यूटर के स्पीकर की ध्वनि क्षमता पर भी । प्रत्येक वाणी 1 घण्टे से भी अधिक की है ।



अष्टावकृ गीतावाणी ध्वनि स्वरूप - 2


जनक उवाच -  प्रकृत्या शून्यचित्तो यः प्रमादाद भावभावनः । निद्रितो बोधित इव क्षीणसंस्मरणो हि सः । 14-1
जनक बोले -  जो स्वभाव से ही विचार शून्य है । और शायद ही कभी कोई इच्छा करता है । वह पूर्व स्मृतियों से उसी प्रकार मुक्त हो जाता है । जैसे कि नींद से जागा हुआ व्यक्ति अपने सपनों से । 1
 क्व धनानि क्व मित्राणि क्व मे विषयदस्यवः । क्व शास्त्रं क्व च विज्ञानं यदा मे गलिता स्पृहा । 14-2
 जब मैं । कोई इच्छा नहीं करता । तब मुझे धन । मित्रों । विषयों । शास्त्रों और विज्ञान से क्या प्रयोजन है । 2
 विज्ञाते साक्षिपुरुषे परमात्मनि चेश्वरे । नैराश्ये बंधमोक्षे च न चिंता मुक्तये मम । 14-3
 साक्षी पुरुष रूपी । परमात्मा या ईश्वर को । जानकर मैं बंधन और मोक्ष से । निरपेक्ष हो गया हूँ । और मुझे मोक्ष की चिंता भी नहीं है । 3
अंतर्विकल्पशून्यस्य बहिः स्वच्छन्दचारिणः । भ्रान्तस्येव दशास्तास्तास्तादृशा एव जानते । 14-4
आतंरिक इच्छाओं से रहित । बाह्य रूप में चिंता रहित । आचरण वाले । प्रायः मत्त पुरुष जैसे ही दिखने वाले प्रकाशित पुरुष अपने जैसे प्रकाशित पुरुषों द्वारा ही पहचाने जा सकते हैं । 4
इस वाणी को सुनने के लिये नीचे बने नीले रंग के प्लेयर के प्ले > निशान पर क्लिक करें । और लगभग 3-4 सेकेंड का इंतजार करें । गीता वाणी सुनने में आपके इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड पर उसकी स्पष्टता निर्भर है । और कम्प्यूटर के स्पीकर की ध्वनि क्षमता पर भी । प्रत्येक वाणी 1 घण्टे से भी अधिक की है ।



अष्टावकृ गीतावाणी ध्वनि स्वरूप - 1


जनक उवाच - अकिंचनभवं स्वास्थं कौपीनत्वेऽपि दुर्लभम । त्यागादाने विहायास्मादहमासे यथासुखम । 13-1
जनक बोले - अकिंचन ( कुछ अपना न ) होने की सहजता केवल कौपीन पहनने पर भी मुश्किल से प्राप्त होती है । अतः त्याग और संग्रह की प्रवृत्तियों को छोड़कर सभी स्थितियों में । मैं सुखपूर्वक विद्यमान हूँ । 1
कुत्रापि खेदः कायस्य जिह्वा कुत्रापि खेद्यते । मनः कुत्रापि तत्त्यक्त्वा पुरुषार्थे स्थितः सुखम । 13-2
शारीरिक दुःख भी कहाँ ( अर्थात नहीं ) हैं । वाणी के दुःख भी कहाँ हैं । वहाँ मन भी कहाँ है । सभी प्रयत्नों को त्याग कर सभी स्थितियों में । मैं सुखपूर्वक विद्यमान हूँ । 2
कृतं किमपि नैव स्याद इति संचिन्त्य तत्त्वतः । यदा यत्कर्तुमायाति तत कृत्वासे यथासुखम । 13-3
किये हुए किसी भी कार्य का वस्तुतः कोई अस्तित्व नहीं है । ऐसा तत्त्व पूर्वक विचार करके जब जो भी कर्त्तव्य है । उसको करते हुए सभी स्थितियों में । मैं सुखपूर्वक विद्यमान हूँ । 3
कर्मनैष्कर्म्यनिर्बन्धभावा देहस्थयोगिनः ।  संयोगायोगविरहादहमासे यथासुखम । 13-4
शरीर भाव में स्थित योगियों के लिए कर्म और अकर्म रूपी बंधनकारी भाव होते हैं । पर संयोग और वियोग की प्रवृत्तियों को छोड़कर । सभी स्थितियों में । मैं सुखपूर्वक विद्यमान हूँ । 4
इस वाणी को सुनने के लिये नीचे बने नीले रंग के प्लेयर के प्ले > निशान पर क्लिक करें । और लगभग 3-4 सेकेंड का इंतजार करें । गीता वाणी सुनने में आपके इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड पर उसकी स्पष्टता निर्भर है । और कम्प्यूटर के स्पीकर की ध्वनि क्षमता पर भी । प्रत्येक वाणी 1 घण्टे से भी अधिक की है ।



Welcome

मेरी फ़ोटो
Agra, uttar pradesh, India
भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के फ़िरोजाबाद जिले में जसराना तहसील के एक गांव नगला भादौं में श्री शिवानन्द जी महाराज परमहँस का ‘चिन्ताहरण मुक्तमंडल आश्रम’ के नाम से आश्रम है। जहाँ लगभग गत दस वर्षों से सहज योग का शीघ्र प्रभावी और अनुभूतिदायक ‘सुरति शब्द योग’ हँसदीक्षा के उपरान्त कराया, सिखाया जाता है। परिपक्व साधकों को सारशब्द और निःअक्षर ज्ञान का भी अभ्यास कराया जाता है, और विधिवत दीक्षा दी जाती है। यदि कोई साधक इस क्षेत्र में उन्नति का इच्छुक है, तो वह आश्रम पर सम्पर्क कर सकता है।